By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Font ResizerAa
Dopahar MetroDopahar Metro
  • ई-पेपरई-पेपरई-पेपर
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • लाइफस्टाइललाइफस्टाइललाइफस्टाइल
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Search
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्य-शहरराज्य-शहर
  • बिजनेसबिजनेस
  • लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव
  • ईपेपरईपेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Dopahar Metro > Loksabha Election > अखिलेश ने बिछाई PDA की बिसात, आगरा से लालगंज तक समझें सपा का गण‍ित
Loksabha Election

अखिलेश ने बिछाई PDA की बिसात, आगरा से लालगंज तक समझें सपा का गण‍ित

Dopahar Metro
Last updated: April 3, 2024 8:01 AM
By Dopahar Metro
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ। Lok Sabha Election 2024: यूपी की सुरक्षित सीटों के लिए समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) के जरिए नए सिरे चुनावी बिसात बिछा रही है। पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की  कोशिश है कि इन सीटों पर दलितों संग पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का मजबूत समीकरण बनाया जाए। आगरा से लेकर लालगंज तक सपा इसी तरह का तानाबाना बुन रही है। भाजपा व बसपा की सशक्त दावेदारी के चलते सपा के लिए बड़ी चुनौती है।

सपा पिछले दिनों दलित सम्मेलन कर चुकी है। उसने अम्बेडकर वाहिनी नाम से नया संगठन भी सक्रिय कर रखा है। पीडीए पर आधारित उसके प्रदेश भर में यात्राएं व सम्मेलन हो चुके हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मिश्रिख, हरदोई, अयोध्या, लालगंज, मोहनलालगंज में  पासी प्रत्याशी उतारे हैं जबकि जालौन, इटावा, बहराइच से जाटव को टिकट दिया है। यही नहीं फैजाबाद जैसी सामान्य सीट पर दलित प्रत्याशी व मौजूदा विधायक अवधेश प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। सपा को कांग्रेस के साथ गठबंधन का फायदा मिलने की उम्मीद है।

सुरक्षित सीटों पर अब तक तस्वीर

आगरा 
भाजपा के मौजूदा सांसद एसपी बघेल के मुकाबले के लिए सपा ने अब सुरेश चंद कदम को उतारा है। बसपा से पूजा अमरोही मुकाबले में हैं।

बुलंदशहर  
भाजपा के मौजूदा सांसद भोला सिंह के मुकाबले के लिए कांग्रेस के शिवराम बाल्मीकि सपा के सहयोग से मैदान में हैं।  बसपा ने नगीना से वर्तमान सांसद गिरीश चंद्र को बुलंदशहर में उतार दिया।

इटावा 
भाजपा के वर्तमान सांसद रमाशंकर कठेरिया, सपा के जितेंद्र दोहरे को व बसपा से सारिका सिंह बघेल के बीच संघर्ष है।

हरदोई
भाजपा के मौजूदा सांसद जयप्रकाश रावत के मुकाबले सपा ने ऊषा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

हाथरस 
भाजपा ने यहां योगी सरकार में राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि पर दांव लगाया है। जबकि सपा ने जसवीर वाल्मीकि व बसपा ने हेमबाबू धनगर को उतार दिया है।

जालौन 
भाजपा से भानु प्रताप सिंह वर्मा, सपा से नारायण दास अहिरवार व बसपा सुरेश चंद्र गौतम मैदान में हैं।

कौशांबी
बसपा की जीती सीट पर भाजपा ने पिछली बार की उपविजेता नीलम सोनकर को प्रत्याशी बनाया है। जबकि सपा से दारोगा सरोज मैदान में हैं।

मिश्रिख 
यहां पर भाजपा के वर्तमान सांसद अशोक कुमार रावत हैं। सपा ने दो बार प्रत्याशी बदल कर अब संगीता राजवंशी को टिकट दिया है।

मोहनलालगंज 
केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद कौशल किशोर से मुकाबले के लिए सपा ने आर के चौधरी को टिकट दिया है। बसपा से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान हैं।

नगीना 
भाजपा ने विधायक ओम कुमार मैदान में हैं तो सपा से मनोज कुमार व  बसपा से सुरेंद्र पाल सिंह मैदान में हैं।

राबर्टसगंज 
अपना दल के पकौड़ी लाल कोल लड़ने की तैयारी है।

शाहजहांपुर 
भाजपा से मौजूदा सांसद अरुण कुमार सागर, सपा के राजेश कश्यप व बसपा के दोदराम वर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

बाराबंकी  
भाजपा से राजरानी रावत व कांग्रेस से तनुज पुनिया चुनाव लड़ रहे हैं।

बहराइच 
भाजपा ने मौजूदा सांसद अक्षयवर गौड़ का टिकट काट कर अरविंद गौड़ को प्रत्याशी बनाया है।

बांसगांव 
भाजपा के मौजूदा प्रत्याशी कमलेश पासवान मैदान में हैं। जबकि मछलीशहर में प्रत्याशी तय होने हैं।

TAGGED:lok sabha election 2024
Share This Article
Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Wink0
Previous Article 33 साल बाद RS से हुई मनमोहन सिंह की विदाई, 9 केंद्रीय मंत्री भी रिटायर
Next Article नेताओं के बीच झगड़ा,वोट ट्रांसफर की चुनौती; मुश्किलों में INDIA गठबंधन

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार टूरिज्म कॉरिडोर तैयार करेगी

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार टूरिज्म कॉरिडोर तैयार करेगी पर्यटन की दृष्टि…

By Dopahar Metro

आने वाला समय मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिये अद्वितीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश, राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच कल श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली स्थित जल…

By Dopahar Metro

प्रदेश में 29 लाख से अधिक लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ चुके हैं – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व के…

By Dopahar Metro

You Might Also Like

headlinesLoksabha Election

वोट के बदले नोट तो दो, रुपये नहीं मिलने पर प्रदर्शन; यहां बिगड़े हालात

By Dopahar Metro
Loksabha ElectionNational

चोथे चरण के लिए मतदान आज, वाराणसी में रोड शो करेंगे पीएम मोदी

By Dopahar Metro
Loksabha ElectionNational

पाक के एटम बम से नहीं डरते, PoK का हर इंच भारत का; शाह का अय्यर पर वार

By Dopahar Metro
Loksabha ElectionNational

शहजादे ने अदानी-अंबानी से कितना चंदा लिया? PM ने राहुल से पूछा

By Dopahar Metro
Dopahar Metro
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?