By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Font ResizerAa
Dopahar MetroDopahar Metro
  • ई-पेपरई-पेपरई-पेपर
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • लाइफस्टाइललाइफस्टाइललाइफस्टाइल
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Search
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्य-शहरराज्य-शहर
  • बिजनेसबिजनेस
  • लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव
  • ईपेपरईपेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Dopahar Metro > Local > MP > लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के अतिरिक्त सावन में पहली अगस्त को मिलेंगे 250 रुपए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
headlinesMPTop News

लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के अतिरिक्त सावन में पहली अगस्त को मिलेंगे 250 रुपए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Dopahar Metro
Last updated: July 23, 2024 10:25 PM
By Dopahar Metro
Share
5 Min Read
SHARE

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 23, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे, यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त होगी। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। उन्होंने मंत्रीगण से रक्षाबंधन के पर्व पर अपने-अपने क्षेत्र की लाड़ली बहनों से राखी बंधवाने का आहवान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय परंपरा से जुड़े त्योहारों को मनाने का आनंद ही अलग है। इस क्रम में गुरु पूर्णिमा पर स्कूल शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थानों में गुरुओं के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम से प्रदेशवासियों को गुरु परंपरा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। भारतीय त्यौहार परंपरा सामाजिक उद्देश्यों से जुड़ी है। संक्रांति का पर्व नारी सशक्तिकरण और गुड़ी पड़वा को विक्रमोत्सव के रूप में मनाया गया है। इसी क्रम में सावन मास को बहनों के त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा। यह गतिविधियां भारतीय संस्कृति के अनुसार त्यौहार मनाने की परंपरा को बनाए रखने में सहायक होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रावण मास में मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ रहा है। सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में भक्तों के आवागमन, कानून-व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें। साथ ही वर्षा काल चलने के कारण नदी व बांधों में बढ़ रहे जल स्तर के संबंध में भी जिला प्रशासन के सतत संपर्क में रहते हुए जागरूक रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में हुई रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव की सफलता के लिए मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों को बधाई दी। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर कॉन्क्लेव के सुखद परिणाम सामने आए हैं। निवेशक के साथ हुई सकारात्मक चर्चा से महाकौशल क्षेत्र तथा प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश का परिणाममूलक वातावरण निर्मित करने में सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण में उल्लेखित मध्यप्रदेश से संबंधित बिंदुओं की चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश वर्ष 2023- 24 में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी से आगे बढ़ते राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश ने 15 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री ने अपने वक्तव्य में मध्यप्रदेश से जुड़े दो नदी जोड़ो अभियानों केन-बेतवा लिंक परियोजना और काली सिंध-चंबल-पार्वती लिंक परियोजना का भी उल्लेख किया है। दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश भारत में प्रथम स्थान पर है और तिलहन उत्पादन में देश में नंबर दो पर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में दलहन का एक चौथाई हिस्सा उत्पादन कर रहा है और देश के तिलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश का पांचवा हिस्सा है। सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश पुनः प्रथम स्थान पर है। चना व गेहूं के उत्पादन में भी मध्यप्रदेश प्रथम है। कुल खाद्यान्न उत्पादन में मध्यप्रदेश, देश में द्वितीय स्थान पर है। मक्का, मोटे अनाज, मूंगफली और मटर के उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। इस उपलब्धि के लिए सभी किसान भाई बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रौद्योगिकी के आधार पर उपज अनुमान का मध्यप्रदेश में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इसके लिए भी प्रदेश को केंद्र शासन द्वारा बधाई दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए देश के 7 पीएम मित्र पार्क में से एक धार जिले में 4 हजार 445 करोड़ रुपए का बड़ा प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। इससे लगभग 1 लाख स्थानीय जनजातीय युवाओं को लाभ मिलेगा। राज्यों के शिक्षण अधिगम को सुगम बनाने के लिए मध्यप्रदेश ने 6 में से 6 अंक अर्जित किए हैं। एकल राज्य अधिनियम के अंतर्गत पंचायती सहकारी समितियों की संख्या में मध्यप्रदेश देश में चौथे स्थान पर आया है। सीमेंट उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में पांचवें स्थान पर है। इंदौर बायो सीएनजी प्लांट का आर्थिक सर्वेक्षण में केस स्टडी के रूप में उल्लेख हुआ है। आर्थिक सर्वे में भावांतर भुगतान किसान हितैषी ढांचे के रूप में चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के इतने बिंदुओं का उल्लेख होना हम सबके लिए प्रसन्नता और गर्व का विषय है।

 

Share This Article
Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Wink0
Previous Article दिव्यांग विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार है संकल्पबद्ध : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
Next Article प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर तत्काल रोक लगे और दोषियों के विरूद्ध हो कठोर कार्रवाई

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

आगामी त्‍यौहारो पर शांति एवं कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखें – डीजीपी

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में महिला एवं बाल सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा…

By Dopahar Metro

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से…

By Dopahar Metro

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति…

By Dopahar Metro

You Might Also Like

headlinesMP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानव संग्रहालय में राष्ट्रीय बालरंग समारोह के समापन कार्यक्रम को किया संबोधित

By Dopahar Metro
headlinesMP

मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश

By Dopahar Metro
headlinesMP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र

By Dopahar Metro
headlinesछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

By Dopahar Metro
Dopahar Metro
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?