By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Font ResizerAa
Dopahar MetroDopahar Metro
  • ई-पेपरई-पेपरई-पेपर
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • लाइफस्टाइललाइफस्टाइललाइफस्टाइल
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Search
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्य-शहरराज्य-शहर
  • बिजनेसबिजनेस
  • लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव
  • ईपेपरईपेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Dopahar Metro > Local > MP > निवेश से म.प्र. होगा सशक्त और देश की जीडीपी बढ़ाने में पूरी सामर्थ्य के साथ करेगा योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
headlinesMP

निवेश से म.प्र. होगा सशक्त और देश की जीडीपी बढ़ाने में पूरी सामर्थ्य के साथ करेगा योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Dopahar Metro
Last updated: July 14, 2024 11:12 AM
By Dopahar Metro
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई : रविवार, जुलाई 14, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है। उद्योग, व्यापार, व्यवसाय की दृष्टि से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बना है। एनर्जी, टूरिज्म, हेल्थ, माइनिंग जैसे सभी सेक्टर में समान रूप से निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य शासन ने बजट में भी उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए है। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों की परिस्थिति और विशेषता को फोकस करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में इंडस्ट्रियल समिट करने का निर्णय भी लिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार उद्योगपतियों का स्वागत करती है। निवेश से मध्यप्रदेश आर्थिक दृष्टि से समर्थ होगा और निवेश किए जाने वाले क्षेत्रों में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इससे हम देश की जीडीपी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिये देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के होटल ताज महल में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों को इन्टरेक्टिव सेशन में संबोधित कर रहे थे। इन्टरेक्टिव सेशन में जीआईएस-2025 को सफल बनाने प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋणमुक्तेश्वर महादेव और सम्राट विक्रमादित्य के संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सामर्थ्यशाली शासन की परिकल्पना की गई है। हमारी संस्कृति में यह माना गया है कि शासन का भाव उद्दात होना चाहिए। यह आवश्यक है कि शासन के दृष्टिकोण में संकीर्णता न हो। भारतीय संस्कृति के अनुसार सुशासन स्थापित करते हुए सभी नागरिकों को समृद्ध- संपन्न और खुशहाल बनाना ही शासन का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने छोटे से कालखंड में सभी व्यवस्थाओं में सुधार कर देश को विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। अब उनके नेतृत्व में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। अब हमारा देश किसी भी क्षेत्र में दूसरों पर निर्भर नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को, देश के लोगों को समर्थ बनाने पर फोकस किया है। इसके परिणामस्वरूप पूरी दुनिया में भारतीयों का स्वाभिमान लौटा है। देश के लोग स्वयं को अधिक सुरक्षित अनुभव कर रहे हैं, साथ ही पड़ोसी देशों का भी भारत पर विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से राउण्ड टेबल मीटिंग एवं वन-टू-वन चर्चा भी की। इंटरेक्टिव सेशन के प्रारंभ में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह द्वारा मध्यप्रदेश की निवेश क्षमताओं संबंधी जानकारी दी गई। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश अवसरों और मुख्य पर्यटन स्थलों पर केन्द्रित फिल्म प्रदर्शित की गई। सेशन में औद्योगिक परिप्रेक्ष्य में प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा उद्बोधन दिया गया और समूह चर्चा भी हुई।

 

Share This Article
Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Wink0
Previous Article महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
Next Article पीयूष गोयल जी-7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर इटली जाएंगे

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचार के…

By Dopahar Metro

भोपाल में ‘बेखौफ’ हो रहे चोर, पुलिस अधिकारियों के घर को ही बना रहे निशाना, एक घर तो सरकारी गाड़ी से पहुंचे

मध्यप्रदेश की राजधानी कहने को तो भोपाल है। यहां पर पुलिस कमिश्नरी सिस्टम चल रहा…

By Dopahar Metro

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दी जन्मदिन की बधाई मुख्यमंत्री विष्णु…

By Dopahar Metro

You Might Also Like

headlinesMP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानव संग्रहालय में राष्ट्रीय बालरंग समारोह के समापन कार्यक्रम को किया संबोधित

By Dopahar Metro
headlinesMP

मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश

By Dopahar Metro
headlinesMP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र

By Dopahar Metro
headlinesछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

By Dopahar Metro
Dopahar Metro
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?