By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Font ResizerAa
Dopahar MetroDopahar Metro
  • ई-पेपरई-पेपरई-पेपर
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • लाइफस्टाइललाइफस्टाइललाइफस्टाइल
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Search
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्य-शहरराज्य-शहर
  • बिजनेसबिजनेस
  • लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव
  • ईपेपरईपेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Dopahar Metro > Business > विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर अच्छी खबर, लगातार 5वें हफ्ते तेजी, टूटे रिकॉर्ड
Businessheadlines

विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर अच्छी खबर, लगातार 5वें हफ्ते तेजी, टूटे रिकॉर्ड

Dopahar Metro
Last updated: March 30, 2024 8:11 AM
By Dopahar Metro
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत मजबूत होता जा रहा है। केंद्रीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े बताते हैं कि 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर बढ़कर 642.6 अरब डॉलर हो गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का ऑल टाइम हाई है। बता दें कि लगातार पांचवें सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले के सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.4 अरब डॉलर बढ़ गया था। यह बढ़कर तब 642.5 अरब डॉलर पर रहा था। एक सप्ताह पहले के लिहाज से देखें तो मुद्रा भंडार में मामूली बढ़ोतरी है।

Contents
गोल्ड रिजर्व में गिरावटसुस्त पड़ा रुपया

गोल्ड रिजर्व में गिरावट

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 12.3 करोड़ डॉलर कम हुआ और यह गिरकर 568.3 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में गोल्ड रिजर्व 34.7 करोड़ डॉलर घटकर 51.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 5.7 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।

सुस्त पड़ा रुपया

विदेशी मुद्रा भंडार में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब भारत का रुपया सुस्त पड़ा है। बीते गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और प्रमुख प्रतिद्वन्द्वियों मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के कारण यह गिरावट आई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.42 पर था। बता दें कि शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ की वजह से करेंसी मार्केट बंद रहे।

Share This Article
Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Wink0
Previous Article 12 घंटे चला अभियान, 23 पाकिस्तानी छुड़ाए; समुद्र में कायम नेवी का जलवा
Next Article रेल यात्रा हुई मंहगी, 5 साल बाद बढ़ी कुलियों की मजदूरी; जानें नई दरें

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

 डिजिटल दुनिया पर छाएंगे विंध्याचल के शानदार पर्यटन स्थल

डिजिटल दुनिया पर छाएंगे विंध्याचल के शानदार पर्यटन स्थल मध्य प्रदेश के अनछुए और दर्शनीय…

By Dopahar Metro

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री…

By Dopahar Metro

गरीबों का हर तरह से उत्थान मोदी सरकार का परम लक्ष्य – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल शाम…

By Dopahar Metro

You Might Also Like

Businessheadlines

एक बैंक और 3 फाइनेंस कंपनियों पर लगा जुर्माना -RBI

By Dopahar Metro
headlinesMP

टाइगर रिज़र्व में नाइट सफारी बंद होने के बाद अब Village Tourism बनेगा नया आकर्षण

By Dopahar Metro
headlinesMP

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

By Dopahar Metro
headlinesNational

डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को भेजा कारण बताओ नोटिस

By Dopahar Metro
Dopahar Metro
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?