By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Font ResizerAa
Dopahar MetroDopahar Metro
  • ई-पेपरई-पेपरई-पेपर
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • लाइफस्टाइललाइफस्टाइललाइफस्टाइल
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Search
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्य-शहरराज्य-शहर
  • बिजनेसबिजनेस
  • लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव
  • ईपेपरईपेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Dopahar Metro > Local > MP > विकसित होंगे 313 वृंदावन ग्राम, ग्रामीणों की आय बढ़ाने के प्रयास भी
headlinesMP

विकसित होंगे 313 वृंदावन ग्राम, ग्रामीणों की आय बढ़ाने के प्रयास भी

Dopahar Metro
Last updated: July 2, 2025 1:42 PM
By Dopahar Metro
Share
2 Min Read
SHARE

विकसित होंगे 313 वृंदावन ग्राम, ग्रामीणों की आय बढ़ाने के प्रयास भी
मध्य प्रदेश में शहरों के साथ-साथ गांवों का भी विकास किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड में एक-एक गांव यानी 313 वृंदावन ग्राम विकसित किए जाएंगे। यहां ग्रामीणों की आय में वृद्धि के लिए उन्हें पशुपालन से जोड़ने के साथ औषधीय फसलों की खेती, खाद्य प्रसंस्करण सहित अन्य कार्यों से जोड़ा जाएगा।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (MP CM Dr Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, आवास सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

वृंदावन ग्राम के लिए बजट में है सौ करोड़ रुपये का प्रावधान
सरकार ने वृंदावन ग्राम विकसित करने की घोषणा करते हुए वर्ष 2025-26 के बजट में सौ करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक से वृंदावन ग्राम योजना की अवधारणा पर चर्चा की थी।

अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार प्रतिवर्ष 313 गांवों का चयन होगा। यहां ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने के लिए आय के स्रोत बढ़ाए जाएंगे। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें पशुपालन, प्राकृतिक और उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रत्येक किसान घर पर गोपालन करे, इसके लिए उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। सहकारी समिति के माध्यम से दूध खरीदा जाएगा। गांव का चयन कलेक्टर की अध्यक्षता में वाली समिति करेगी। प्रत्येक घर में सौर ऊर्जा की व्यवस्था की जाएगी।

सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से संचालित कृषि पंप दिलाए जाएंगे। कृषि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर से इन्हें संबद्ध किया जाएगा। उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Share This Article
Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Wink0
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ
Next Article केंद्र ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पदाधिकारियों पर प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पदाधिकारियों पर प्रतिबंध छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के चुनाव…

By Dopahar Metro

आरक्षण के विरोध में राहुल गांधी का बयान बेहद निदंनीय – डॉ. कैलाश जाटव

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री शंभूनाथ टुंडिया एवं मोर्चा के प्रदेश…

By Dopahar Metro

सभी शैक्षणिक संस्‍थानों को बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए – राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 21वें…

By Dopahar Metro

You Might Also Like

headlinesMP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानव संग्रहालय में राष्ट्रीय बालरंग समारोह के समापन कार्यक्रम को किया संबोधित

By Dopahar Metro
headlinesMP

मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश

By Dopahar Metro
headlinesMP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र

By Dopahar Metro
headlinesछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

By Dopahar Metro
Dopahar Metro
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?