By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Font ResizerAa
Dopahar MetroDopahar Metro
  • ई-पेपरई-पेपरई-पेपर
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • लाइफस्टाइललाइफस्टाइललाइफस्टाइल
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Search
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्य-शहरराज्य-शहर
  • बिजनेसबिजनेस
  • लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव
  • ईपेपरईपेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Dopahar Metro > Loksabha Election > वरुण को 2016 से झेल रही थी BJP? अब काटा टिकट, क्या-क्या गया उनके खिलाफ
Loksabha ElectionOpinion

वरुण को 2016 से झेल रही थी BJP? अब काटा टिकट, क्या-क्या गया उनके खिलाफ

Dopahar Metro
Last updated: March 26, 2024 10:16 AM
By Dopahar Metro
Share
6 Min Read
SHARE

Varun Gandhi Lok Sabha Ticket: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की इस पांचवीं सूची में यूपी से सात मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया। इनमें गाजियाबाद से केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और बरेली से पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार शामिल हैं। हालांकि, 2024 की लड़ाई में वरुण गांधी को भी टिकट नहीं मिला है। पार्टी ने जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुल्तानपुर से दोबारा मौका दिया है, वहीं उनके बेटे और पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है और उनकी जगह जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। यह सीट 1996 से वरुण और उनकी मां मेनका गांधी के बीच रही है। वरुण को टिकट नहीं देने के पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं।

नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में आने से एक साल पहले, वरुण गांधी को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में शायद ही कभी रुचि दिखाई। उस दौरान बंगाल के सह-प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ज्यादा काम संभालते थे। लेकिन फिर भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ उनके लगातार हमलों ने उन्हें 2014 का टिकट दिलवा दिया था।लेकिन जल्द ही, उनके और भाजपा के बीच समस्याएं पैदा होने लगीं।

वरुण गांधी की सीएम के लिए पोस्टर युद्ध?

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 वह पहला मौका था जिसने संभवतः भाजपा नेतृत्व को परेशान कर दिया था। तब संजय गांधी के बेटे ने पार्टी के भीतर पोस्टर युद्ध की घोषणा की थी। प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में भाजपा की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले शहर भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तस्वीरों के साथ वरुण गांधी के चेहरे वाले बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए पाए गए।

कुछ पोस्टरों में लिखा था, “ना अपराध, ना भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार।” यह माना गया कि वरुण 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव में खुद को भाजपा के अगले मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में पेश कर रहे थे। जिस बात ने कई लोगों को चौंका दिया, वह यह थी कि भाजपा नेतृत्व ने उनसे अपनी राजनीतिक गतिविधियों को उनके तत्कालीन निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर तक ही सीमित रखने के लिए कहा था, इसके बावजूद उनका उत्साह चरम पर था।

अपने ही साथियों पर भी रहे हमलावर

उसी वर्ष, वरुण गांधी ने एक आवास पहल शुरू की जिसके तहत उन्होंने गरीबों, मुसलमानों और पिछड़ी जातियों के लिए MP-LAD (संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास) निधि से कई घर बनाए। उन्होंने घर बनाने के लिए अपने निजी धन का भी इस्तेमाल किया। मकान बांटते समय, उन्होंने कथित तौर पर कहा, “मैं एक आशावादी हूं और उन चीजों को करने में विश्वास करता हूं जो लोगों की मदद कर सकती हैं। वे (जनता) पुराने राजनीतिक तरीकों से तंग आ चुकी है। आज के युवा केवल बयानबाजी के बजाय परिणामों पर विश्वास करते हैं।” उस समय कई लोगों ने इसे उनके अन्य सहयोगियों पर कटाक्ष के रूप में देखा।

इसके कुछ साल बाद आई कोरोनावायरस महामारी। कोविड-19 की पहली लहर खत्म हो गई थी और दूसरी लहर के दौरान, 2021 में रात का कर्फ्यू वापस लाया गया था। वरुण गांधी को यह कदम पसंद नहीं आया। उन्होंने कोविड-19 पर अंकुश लगाने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने के योगी आदित्यनाथ सहित राज्य सरकारों के फैसले पर सवाल उठाया। अपनी ही पार्टी पर हमला बोलते हुए वरुण गांधी ने कहा था, “दिन में रैलियों के लिए लाखों लोगों को इकट्ठा करने के बाद रात में कर्फ्यू लगाना आम आदमी के साथ खिलवाड़ है।” इसके अलावा, उन्होंने अन्य कई मौकों पर भी भाजपा को निशाने पर लिया। इससे सरकार के साथ-साथ पार्टी को भी शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

कृषि कानूनों पर भी भाजपा के खिलाफ रहे वरुण

वरुण गांधी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के आने के बाद से ही अपनी पार्टी और सरकार के खिलाफ मुखर रहे। हालांकि, बाद में सरकार ने इन कानूनों को वापस ले लिया। उन्होंने रोजगार और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ आवाज उठायी। उसी दौरान केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी से जुड़े वाहनों के प्रदर्शनकारी किसानों की भीड़ में घुसने के कारण लखीमपुर खीरी में चार किसानों सहित आठ लोगों की जान चली गई थी। तब वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर मामले में जवाबदेही तय करने और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की थी, जबकि भाजपा नेतृत्व टेनी का बचाव कर रहा था। दिलचस्प बात यह है कि उसी साल अक्टूबर में वरुण गांधी को उनकी मां मेनका गांधी के साथ 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया गया था।

सीधे योगी सरकार पर साधा था निशाना

भाजपा नेता ने पिछले साल सितंबर में अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन की आलोचना करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने इसे “एक नाम के खिलाफ नाराजगी” करार दिया। यह अपनी ही योगी सरकार पर वरुण गांधी का सबसे हालिया हमला था।  अस्पताल का नाम वरुण गांधी के पिता के नाम पर रखा गया था और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं, जो यह अस्पताल चलाती हैं।

TAGGED:BJPndaवरुण गांधी
Share This Article
Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Wink0
Previous Article 280 के स्ट्राइक रेट से दौड़े कार्तिक, लोमरोर भी बने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’
Next Article भोपा स्वामी ने दिया आश्रम-4 पर बड़ा अपडेट, बताया कब रिलीज होगी बॉबी देओल की सीरीज

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

पेरिस ओलंपिक में भारतीय सेना के 24 एथलीट दिखाएंगे दमखम, नीरज चोपड़ा भी शामिल

नई दिल्ली : रविवार , जुलाई 21, 2024/ पेरिस ओलंपिक में भारत से शामिल होने…

By Dopahar Metro

दो दिन में आधे हुए सब्जियों के दाम, थोक बाजार में 5 से 10 रुपये किलो

सेहत और खान-पान पर ध्यान देन के मौसम में हरी सब्जियां अब लोगों को खुश…

By Dopahar Metro

सरकार सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मंत्र पर चल रही है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। वित्त…

By Dopahar Metro

You Might Also Like

headlinesNCROpinionrajasthanTop News

ओशो का वक्तृत्व, भाषा पर असाधारण प्रभुत्व

By Dopahar Metro
headlinesNCROpinionTop News

गीता जयंतीः सद्कर्म, स्व-धर्म और सच्चे कर्तव्य पथ की प्रेरणा

By Dopahar Metro
headlinesOpinionTop News

नए साल में गुरु और शनि वर्ष 2025 में बदलेंगे अपनी राशि, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

By Dopahar Metro
OpinionTop News

आजादी के अमृतकाल में रानी दुर्गावती के विचारों की प्रासंगिकता – हितानंद शर्मा

By Dopahar Metro
Dopahar Metro
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?