By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Font ResizerAa
Dopahar MetroDopahar Metro
  • ई-पेपरई-पेपरई-पेपर
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • लाइफस्टाइललाइफस्टाइललाइफस्टाइल
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Search
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्य-शहरराज्य-शहर
  • बिजनेसबिजनेस
  • लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव
  • ईपेपरईपेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Dopahar Metro > Local > MP > ये जीत डबल इंजन सरकार की योजनाओं का परिणाम है – जगदीश देवड़ा
headlinesMP

ये जीत डबल इंजन सरकार की योजनाओं का परिणाम है – जगदीश देवड़ा

Dopahar Metro
Last updated: July 13, 2024 9:25 PM
By Dopahar Metro
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल : शनिवार, जुलाई 13, 2024/ छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश शाह की जीत पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि अमरवाड़ा की ये जीत भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है। दिन-रात पसीना बहाकर पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की जीत है। वहीं प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस जीत के साथ ही अमरवाड़ा की जनता ने ये स्थापित कर दिया है कि छिंदवाड़ा किसी और का नहीं, बल्कि भाजपा का गढ़ है। सरकार एवं संगठन के कामों से प्रभावित होकर जनता जीत के रूप में अपना आशीर्वाद दे रही है। समारोह में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, अमरवाड़ा उपचुनाव में हमारे प्रत्याशी कमलेश शाह की जीत हुई है। यह जीत भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है और इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को बधाई देता हूं। साथ ही अमरवाड़ा की जनता, मतदाताओं और चुनाव में अपना पसीना बहाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है और अब अमरवाड़ा उपचुनाव के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस साफ हो गई है और मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि लगातार हार से बौखलाए कांग्रेस के नेता अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें मौन रखना चाहिए और यह स्थिति कैसे बनी, इस पर आत्ममंथन करना चाहिए।

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले विधानसभा चुनाव, फिर लोकसभा चुनाव और अब अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। पार्टी की चुनावी विजय का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि बीते सालों में भाजपा की सरकारों ने जनता को सुशासन और कुशासन के बीच का फर्क समझाया है और कांग्रेस आज कठघरे में है। प्रदेश की जनता को यह समझ आ गया है कि इतने सालों तक शासन करके कांग्रेस ने सिर्फ समय खराब किया और प्रदेश के माथे पर बीमारू राज्य का कलंक लगा दिया। इस कलंक को अब भाजपा की सरकार अपने काम से धो रही है और सरकार के इन कामों को प्रदेश की जनता अपना आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस जीत के लिए मैं अमरवाड़ा की जनता जनार्दन का अभिनंदन करता हूं। इस जीत से डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली हमारी सरकार और विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व वाले हमारे पार्टी संगठन को ताकत मिली है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने इस जीत के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, महापौर मालती राय एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, एस.एस. उप्पल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Wink0
Previous Article हमारी संस्कृति और हमारे आध्यात्म से अंग्रेज हिले हुए थे – रोहित आर्या
Next Article केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 55 जिलों में करेंगे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

बुरहानपुर के बसाली गांव को पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित

बुरहानपुर ब्लॉक के बसाली गांव के पास एक अत्यंत मनोरम प्राकृतिक झरना है, जो लोगों…

By Dopahar Metro

संगोष्ठी के अमृत मंथन के निष्कर्षों पर सरकार सकारात्मक व्यवस्था बनायेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर में आयोजित दो दिवसीय बौद्धिक सम्पदा…

By Dopahar Metro

विकसित राजस्थान के संकल्प की होगी सिद्धि, 8 करोड़ जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर : गुरूवार, जुलाई 11, 2024/ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का…

By Dopahar Metro

You Might Also Like

Businessheadlines

एक बैंक और 3 फाइनेंस कंपनियों पर लगा जुर्माना -RBI

By Dopahar Metro
headlinesMP

टाइगर रिज़र्व में नाइट सफारी बंद होने के बाद अब Village Tourism बनेगा नया आकर्षण

By Dopahar Metro
headlinesMP

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

By Dopahar Metro
headlinesNational

डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को भेजा कारण बताओ नोटिस

By Dopahar Metro
Dopahar Metro
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
© 2024 Dopahar Metro. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?