खंडवा में नकली किन्नरों को असली किन्नरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

खंडवा । नकली किन्नर की पिटाई का मामला सामने आया है। असली किन्नरों ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर पीटाई कर दी। दरअसल व्यक्ति स्वंय को किन्नर बताकर गांव में नेक वसूल रहा था। असली किन्नरों ने उसकी धुलाई करते हुए पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान नकली किन्नर बार-बार माफी मांगता रहा। मला पिपलौद थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापूर का है। यहां रविवार को दोपहर में एक किन्नर ग्रामीणों ने नेक वसूल रहा था। नए किन्नर को गांव में देख कुछ लोगों को उस पर शक हुआ, लेकिन वह उससे सीधे पूछने से बच रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना खंडवा के करिश्मा किन्नर को दी। यह पता चलते ही अपने चेले के साथ करिश्मा किन्नर हीरापुर पहुंचा और नकली किन्नर को पकड़ लिया।

गांव के बीच चौराहे पर करिश्मा ने नकली किन्नर को बेनकाब कर दिया। साड़ी हटाते ही नकली किन्नर का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद उसकी जमकर पीटाई कर दी। इस दौरान गांव के लोग भी मौजूद रहे। करिश्मा ने अपने चेले के साथ मिलकर उसे चांटे मारे। इसके बाद उसे पीटते हुए गांव में घुमाया है। करिश्मा ने कहा कि बहरूपिए को पकड़ा है। वह किन्नर बनकर घूम रहा था। महिलाओं की तरह कपड़े पहन रखे थे, उसे पकड़ा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles