जॉन अब्राहम,अर्जुन कपूर, करीना सहित ये स्टार्स हुए कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है। डेल्टा वैरिएंट से पूरी दुनिया ने दूसरी लहर का सामना किया था। फिलहाल थोड़ा संभले थे कि ओमिक्रोन संस्करण ने दस्तक दे दी है। अब दोबारा तीसरी वेव का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में केस लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार फिर प्रतिबंधों की ओर बढ़ रही है। जब से ओमिक्रोन के केस सामने आ रहे हैं। तब से कई फिल्मी और टीवी कलाकार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कौन-से सेलिब्रिटी ओमिक्रोन आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं।

जॉन अब्राहम और प्रिया

जॉन अब्राहम और उनकी वाइफ प्रिया कोविड संक्रमित हो गए है। जॉन ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। कहा कि मैं 3 दिन पहले किसी व्यक्ति के संपर्क में आया था। जिसके बाद मुझे पता चला कि उसे कोरोना है। मेरी और प्रिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम दोनों वैक्सीनेटेड हैं। आप लोग अपना ध्यान रखें और मास्क जरूर पहने।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

करीना कपूर खान और अमृता अरोडा कोरोना वायरस से रिकवर हो गई हैं। बीते दिनों दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। बीएमसी ने दोनों एक्ट्रेस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए थे। हालांकि करीना और अमृत अब दोनों स्वस्थ्य हो गई हैं।

सीमा खान और महीप कपूर

एक्टर सोहल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर कोविड की चपेट में आई थीं। बीएमसी ने कहा था कि सबसे पहला सीमा में मामूली लक्षण थे। 11 दिसंबर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुव कपूर और उनकी बहन अंशुला वायरस का शिकार हो गई। वहीं अर्जुन की कजिन सिस्टर रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी संक्रमित हो गए। चारों फिलहाल क्वांरटीन हैं।

नोरा फतेही

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कोरोना होने की जानकारी दी थीं। उन्होंने बताया, ‘वो अभी क्वारंटीन और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। नोरा ने कहा कि मैं कोविड-19 से लड़ रहू हूं। कोरोना ने मुझे बुरी तरह से अपनी चपेट में लिया है। मैं कई दिनों से बिस्तर पर हूं। आप सभी सेफ रहिए और मास्क जरूर लगाए। यह बहुत तेजी से फैल रहा है। हर किसी को अलग तरीके से प्रभावित कर रहा है।

प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा

एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती है। जल्द उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है।

एकता कपूर

निर्देशक एकता कपूर की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। एकता ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सारी सावधानी बरतने के बावजूद कोविड हो गया है। मैं ठीक हूं और सभी से अनुरोध करती हूं, जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वो अपना टेस्ट करा लें और सेफ रहें।

नकुल मेहता

टीवी एक्टर नकुल मेहता, उनकी पत्नी जानकी पारेश और 11 महीने का बेटा सूफी भी कोरोना संक्रमित हो गया है। जानकी ने सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी जानकारी दी। सूफी अस्पताल में भर्ती है। बेटे की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे कहीं न कहीं हमेशा से पता था कि कोविड जैसा वायरस, ज्यादातर लोगों को चपेट में लेगा। लेकिन बीते सप्ताह कुछ ऐसा जो मैंने सोचा हीं नहीं था।

दृष्टि धामी

टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी भी कोरोना संक्रमित है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में एक्ट्रेस वेब सीरीज देखती नजर आ रही हैं। वह फोटो में एक टेबल का गुलस्ता, ऑक्सीमीटर, टैबलेट, विक्स की डिब्बी, चॉकलेट और कुछ पेपर्स दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें कंपनी देने के लिए मौजूद है। मैं तीसरा लहर से लड़ रही हूं। अब प्यार और अच्छा खाना स्वीकार कर रही हूं।

सुमोना चक्रवर्ती

सुमोना चक्रवर्ती भी कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। सुमोना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थीं। उन्होंने पोस्ट पर लिखकर बताया कि मैं हल्के लक्षणों के साथ संक्रमित हूं। घर पर क्वारंटाइन हूं। पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आने वाले एक शख्स से अनुरोध है कि अपना टेस्ट करवा लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles