भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा कांग्रेस की दोनों पार्षद नेत्रियां के राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान के विरोध में शुक्रवार को नगर के सभी 85 वार्डों में कांग्रेस का पुतला दहन कर राष्ट्रगीत का किया सामुहिक गान

भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा कांग्रेस की दोनों पार्षद नेत्रियां के राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान के विरोध में शुक्रवार को नगर के सभी 85 वार्डों में कांग्रेस का पुतला दहन कर राष्ट्रगीत का किया सामुहिक गान
——————————
-कांग्रेस यदि वंदे मातरम के समर्थन में है, तो दोनों कांग्रेस पार्षद नेत्रियां को करें निष्कासित
भोपाल/इंदौर, 10/04/2026। भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा कांग्रेस की दो पार्षद नेत्रियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान के विरोध में शुक्रवार को नगर के सभी 85 वार्डों में कांग्रेस का पुतला दहन कर सामुहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया। इंदौर के विभिन्न वार्डों में प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन तिरंगा ध्वज लेकर पहुंचे, जहां कांग्रेस के पुतले को जूते-चप्पलों से पीटकर दहन किया। तत्पश्चात् जनसमुदाय ने वंदे मातरम का नारा बुलंद किया। इस दौरान पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि देश भर में कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार राष्ट्रभावनाओं को आहत करने वाले कृत्य किए जा रहे हैं, जिन्हें किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कांग्रेस वास्तव में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सम्मान करती है, तो संबंधित दोनों पार्षद नेत्रियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करना चाहिए।

कांग्रेस केवल बयानबाजी कर राष्ट्रविरोधी परंपरा को दे रही बढ़ावा
भाजपा के इंदौर जिला पदाधिकारियों ने कहा कि इंदौर नगर निगम के सत्र में कांग्रेस की दो पार्षदों ने वंदे मातरम का विरोध किया। वंदे मातरम भारत की आत्मा का गीत है, जिसे गाते हुए असंख्य क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। वंदे मातरम का विरोध फौजिया शेख ने किया, जिसका समर्थन रुबीना इकबाल खान ने किया। फौजिया शेख कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित पार्षद हैं, जबकि रुबीना खान निर्दलीय जीतकर बाद में कांग्रेस में शामिल हुईं। इसलिए कांग्रेस को तुष्टीकरण की नीति छोड़कर दोनों को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। कांग्रेस केवल बयानबाजी कर रही है। यदि वह वास्तव में वंदे मातरम के समर्थन में है तो अपने आचरण से सिद्ध करे, अन्यथा यह माना जाएगा कि वह राष्ट्रविरोधी तत्वों को बढ़ावा दे रही है।

नगर अध्यक्ष ने कांग्रेस के अपमान पर कार्रवाई की, वंदे मातरम् के अपमान पर नहीं
भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इशारों पर नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे केवल रुबीना खान को बाहर करने की बात कर रहे हैं, जबकि वंदे मातरम का विरोध करने वाली फौजिया शेख पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रुबीना खान पर कार्रवाई “कांग्रेस जाए भाड़ में” बयान के कारण हुई, न कि वंदे मातरम विरोध पर हुई है और यदि इसी आधार पर कार्रवाई हुई है, तो “पार्टी गई तेल लेने” जैसे शब्दों के उपयोग पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध भी प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए।
इस अवसर पर इंदौर के वार्ड क्र. 81 में चाणक्यपुरी चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा, अभिषेक बबलू शर्मा, प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट प्रेम व्यास, मंडल अध्यक्ष मनीष केसवानी, मती वीना शर्मा, वार्ड क्र. 7 बड़ा गणपति मंदिर के सामने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अमरदीप मौर्य, पार्षद मनोज मिश्रा, दिनेश शुक्ला, भूपेंद्र पोद्दार, वार्ड क्र. 32 में स्कीम नंबर 78, पानी की टंकी पर विधायक रमेश मेंदोला, राजेंद्र राठौर, पार्षद संजय चौधरी, भरत देशमुख, मंडल अध्यक्ष कांत दुबे, कृष्णा बेदी औऱ मती प्रभा राठौर, वार्ड क्र. 59 में हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में विधायक गोलू शुक्ला, पार्षद मती रूपाली पेंढ़ारकर, भरत खस, निखिल खानविलकर, वार्ड क्र. 69, मालगंज चौराहे पर विधायक मती मालिनी गौड, पार्षद रामबाबू राठौर, वार्ड क्र. 54 शीतला माता चौराहा पर विधायक महेंद्र हार्डिया, पार्षद महेश बसवाल, दुर्गेश बिंजवा, गोपाल सिंगार, दिनेश रोकडे एवं वार्ड क्र. 5 में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, निरंजन सिंह चौहान, अशोक उपाध्याय सहित सभी 85 वार्डों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles