सीएम मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में 203 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर

सीएम मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में 203 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर
सीएम मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर की है। उन्होंने वर्चुअली इसके लाभार्थियों के खाते में 203 करोड़ 56 रुपए ट्रांसफर किए हैं। उन्होंने कहा कि घर में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद होना, तपती धूप में ठंडी छांव के समान होता है।

बुजुर्गों के खाते में ट्रांसफर की राशि
सीएम मोहन यादव ने 33 लाख 92 हजार 695 से अधिक भाई-बहनों और बुजुर्गों के खातों में मई महीने की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि सिंगल क्लिक से उनके खातों में ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों और समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आदर देना केवल कर्तव्य नहीं बल्कि हमारा धर्म माना गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

खुद को बेसहारा न समझें
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि राज्य का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं, बहनें या हमारे दिव्यांग साथी स्वयं को बेसहारा न समझें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो रहा है। इसी दिशा में राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के कल्याण में जुटी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं है, अपितु निर्धन परिवारों, दिव्यांग साथियों में आपके प्रति सरकार का स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का वचन है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles