दिग्विजय ने छेड़ा भाजपा के भीतर नामों का घमासान


मुख्यमंत्री के लिए उछाले दो नाम तो भाजपा ने भी किया पलटवार


भोपाल,दोपहर मेट्रो। मप्र की राजनीति में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कल सरगर्मी घोलने की जो कोशिश की,उसे लेकर भाजपा के गलियारों में अब तक चर्चा हैं। मदरअसल सिंह ने यह ट्वीट कर सनसनी फैला दी कि मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बदला जाना तय है। लेकिन इसके लिये उम्मीदवार भी सिर्फ दो ही रह गए है।इनमें एक केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद पटेल और दूसरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा। दिग्विजय ने बाकी उम्मीदवारों के प्रति सहानुभूति भी जताई। उल्लेखनीय है कि मप्र भाजपा में एक महीने पहले भी कई नेेताओं की औचक व गोपनीय मुलाकातों ने सरगर्मी पैदा कर दी थ
हालांकि भाजपा ने दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर फौरन पलटवार भी किया,लेकिन भाजपा के भीतर ही नामों को लेकर कई गुणाभाग भी चलने लगे हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि उनके(दिग्विजय)गोरखधंधे बंद हो गए, इसलिए पीड़ा स्वभाविक है। खास बात यह है कि नाम उछलाने के पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि आजकल भाजपा में मोदी-शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी अपने आपको योग्य समझने वाले भाजपा के कुछ नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन-कौन मध्य प्रदेश भाजपा में उम्मीदवार है, क्या कोई हमें बता सकता है। नहीं बताओगे तो मैं कल सूची दे दूंगा।इसके बाद सोमवार दोपहर को उन्होंने पटेल व शर्मा के नाम ट्वीट कर दिये।दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पटेल को तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा को बता दिया है।बाद में मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया पर कहा कि मुझे उत्तर देने की जरूरत नहीं है,मुख्यमंत्री का बदला जाना तय है।


वीडी बोले मेरी भी सहानुभूति
दिग्विजय के जवाब में विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में हैं। सोनिया गांधी के उम्मीदवार राहुल गांधी व राहुल गांधी की उम्मीदवार सोनिया गांधी। बाकी हसरतें रखने वालों के प्रति मेरी सहानुभूति है।


कांग्रेस की चिंता करें दिग्विजय : नरोत्तम


राज्य सरकार के प्रवक्ता गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह आजकल भाजपा की कुछ ज्यादा ही चिंता कर रहे हैं। जबकि, उन्हें कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत है। कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही है।मैं जानता हूं कि वे किसके कहने पर इंटरनेट मीडिया पर अभियान चला रहे हैं।


यह है ट्वीट और जवाबी ट्वीट
‘अब मध्य प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड में रह गए हैं। मोदीजी के उम्मीदवार प्रहलाद पटेल व संघ के उम्मीदवार वीडी शर्मा। बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू का जाना तय।” :@दिग्विजय


‘कमलनाथजी की सरकार गिराने का श्रेय आपको ही जाता है और आपको इस पर गर्व है। ये कांग्रेस के संस्कार हैं, भाजपा के नहीं। हमें शिवराज जी के नेतृत्व में अपनी सरकार पर गर्व है और हम जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।” @नरोत्तम

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles